Patrakar Manish Kashyap Kaun Hai

Patrakar Manish Kashyap kaun hai, नहीं पता हैं आपको इनकी ये पाँच बातें, Manish Kashyap की ये 5 बाते कोई नहीं जानता है, जानने के लिए इस आर्टिकल के निचे जाए I जी हां दोस्तों इन दिनों मनीष कश्यप नाम के YouTuber काफी चर्चा में हैं। दरअसल मनीष कश्यप एक youtuber हैं जो YouTube में सच  तक के नाम से YouTube Channel चलाते हैं और अपने चैनल में देश एवम समाज में सरकार की नाकामियों के बारे और लोगों को जागृत करने की कोशिश करते हैं। वो अपने videos में काफी उग्र नजर आते हैं और गुस्से में सरकार और सरकार के शासन व्यवस्था पर सवाल उठाते नजर आते देखे जाते हैं। ऐसे तो वो अपने videos के कारण चर्चा में रहते ही हैं I

इन दिनों उन्होंने अपने चैनल के माध्यम से कुछ ऐसे विडियोज शेयर किए हैं जिसकी वजह से समाज में भ्रम फैल रहा हैं I ऐसा आरोप हैं, और इसी वजह से वो चर्चा में हैं और उन्हें देश का नेशनल मीडिया भी cover कर रहा हैं। इस आर्टिकल में हम उनके बारे जानेंगे और आपको कुछ ऐसी बाते बताएंगे जो आपको अभी तक नही पता हैं। यहां हम संछिप्त रूप से Manish Kashyap Biography या यू कहे की Manish Kashyap का जीवन परिचय देंगे

Patrakar Manish Kashyap Kaun Hai
Patrakar Manish Kashyap Kaun Hai

 Patrakar Manish Kashyap Kaun Hai

Patrakar Manish Kashyap Biography In Hindi में सबसे पहले जानते हैं की वो कहां के रहने वाले हैं और उनके परिवार में कौन कौन हैं। मनीष कश्यप बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण जिले में डुमरी महंगा गांव के रहने वाले हैं। इनका जन्म 9 मार्च 1991 को हुआ था। उनकी माता का नाम मधु देवी हैं जो की एक गृहणी है। और उनके पिता का नाम उदित कुमार तिवारी हैं जो की भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। उनके एक भाई भी हैं। मनीष कश्यम एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। वे अपने बचपन के दिनों से ही मुखरता से बोलने वाले बच्चों में से थे।

भले ही आप मनीष कश्यप का वीडियो बहुत पहले से देखते हो लेकिन शायद आपको ये अभी तक नही पता होगा की की Manish Kashyap ka original naam, Tripurari Kumar tiwari हैं। ये अपने आप को Manish Kashyap Son of Bihar के tag line से संबोधित करते हैं, और हो भी क्यों न आखिर ये बिहार के रहने वाले हैं और समाज और समाज के लोगों के लिए ही अपनी आवाज उठा रहे हैं। ऐसे इंसान को Son of Bihar ही कहा जाना चाहिए।

लेकिन हां जब आप एक influencer बन जाते हैं तो आपके ऊपर काफी जिम्मेदारियां भी आ जाती हैं। आप social media में क्या बोलते हैं, क्या post और videos डालते हैं। इन सब का ध्यान रखना होता हैं क्योंकि आपके post and videos से काफी लोग प्रभावित होंगे और उनसे समाज में एक मैसेज जाता हैं। तो वो मैसेज सही प्रभाव डाले इसकी भी जिम्मेदारी आपकी ही होती हैं।

Who Is Manish Kashyap Short Bio

Full NameTripurari Kumar Tiwari
Mother’s NameMadhu Devi
Father’s NameUdit Kumar Tiwari
Home TownWest Champaran Bihar
ProfessionYoutuber (Sach Tak), Civil Engineer
Age32 years (2023)
EducationB.Tech Engineer
DOB9 March 1991
NationalityIndian
SiblingsOne Brother

Manish Kashyap Education

अपनी प्रारंभिक शिक्षा इन्होंने अपने गांव से ही को हैं। इनकी 12वी 2009 में पूरी हुई हैं। आगे की पढ़ाई के लिए मनीष कश्यप ने साल 2016 में पुणे के सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियर में डिग्री प्राप्त की हैं। इन्होंने अपने करियर को कंस्ट्रक्शन में  नहीं बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र चुना और  इसमें अपना हाथ आजमाया और लोगो से बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला जिसके बाद इन्होंने पत्रकारिता को ही अपना करियर बना लिया।

Political History of Patrakar Manish Kashyap

मनीष कश्यप बिहार से चुनाव भी लड़ चुके हैं। जोशीले युवा होने के साथ साथ समाज सुधार की भावना रखने वाले मनीष कश्यप ने साल 2020 में बिहार के चनपटिया विधानसभा सीट से त्रिपुरारी तिवारी उर्फ़  मनीष कश्यप ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। Manish Kashyap ka original नाम का पता इस बात से चलता हैं की जब साल 2020 में उन्होंने चुनाव के लिए नामांकन के समय चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में बतौर प्रत्याशी अपना नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी भरा था।

Manish Kashyap News Controversy

YouTuber Manish Kashyap पर fake video share करने का आरोप हैं। जैसा की हमने अभी बताया की मनीष कश्यप YouTube में बहुत सारे विडियोज डालते रहते तो इसी क्रम में उन्होंने अपने चैनल से एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे वो बता रहे थे की तमिलनाडु में कैसे बिहार के मजदूरों को परेशान किया जा रहा हैं उन्हें पिटा जा रहा हैं। कैसे बिहार के लोग यहां के मजदूर बाहर जाने को विवश हैं और वहां इनके साथ कैसा व्यवहार हो रहा हैं।
ये वीडियो वायरल हो गया और Manish kashyap viral video बन गया । इसके वायरल होते ही बिहार के लोगो मे रोष फैल गया और विरोध प्रदर्शन होने लगे। और इसके वायरल होते बिहार के सीएम नीतीश कुमार के द्वारा जांच के आदेश दिए गए । इसकी जांच की गई की क्या ऐसा सच में हुआ हैं? बिहार पुलिस और तमिलनाडु पुलिस के जांच के बाद पाया गया की नही ये एक fake news हैं। ऐसा कुछ भी नही हुआ हैं I

तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के मजदूरों से भी बात की गई और उन्हें ये कहते पाया गया की नही हमारे साथ ऐसी कोई दुर्घटना नही हुई हैं। ये एक fake news हैं। तमिलनाडु के  CM माननीय M K Stalin ने भी ये सुनिश्चित करवाया की ऐसा कुछ भी नही हैं। ये एक भ्रामक न्यूज हैं। इसी वीडियो की वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया हैं और उनके खिलाफ तमिलनाडु और बिहार में कुल 10 case दर्ज किए गए हैं। जिनमे उन्हें अब गिरफ्तार भी कर लिया गया हैं। मनीष कश्यप ने कहा हैं कि मुझे भारत के संविधान देश के प्रधान मंत्री पर पूरा विश्वास हैं और उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

Manish Kashyap on Social Media

Manish Kashyap YouTube में 13 जुलाई साल 2018 से सक्रिय हैं। उनके चैनल का नाम सच तक हैं जो किनेक न्यूज चैनल हैं और उनके चैनल की जानकारी के अनुसार SACH TAK MESIA PVT LTD के नाम से रजिस्टर्ड है। उनके YouTube channel में इस समय 64.9 लाख सब्सक्राइबर हैं और कुल वीडियो की संख्या लगभग 4000 हैं। इससे आप समझ सकते है की वो YT पर कितने एक्टिव हैं। नीचे उनके कुछ सोशल लिंक दिए हैं जिनसे आप उनसे सीधे तौर पर जुड़ सकते हैं। धन्यवाद…।।

  • Website    :        https://sachtaknews.com/
  • YouTube   :        https://youtube.com/@SACHTAKNEWS
  • Instagram :        https://www.instagram.com/sachtakno1/?utm_medium=copy_link

Also Read   UP में का बा वाली नेहा सिंह राठौर के बारे पढ़े 

मनीष कश्यप से जुड़ी कुछ रोचक बातें जो आप नहीं जानते।

  • मनीष कश्यप का original नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी हैं।
  • मनीष कश्यप एक सिविल इंजीनियर हैं।
  • मनीष कश्यप साल 2020 में बिहार का विधान सभा चुनाव लड़ चुके हैं।
  • मनीष कश्यप के पिता भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं।
  • मनीष कश्यप Son of Bihar के नाम से प्रसिद्ध हैं।

FAQ

Q 1) मनीष कश्यप का original नाम क्या हैं ?

Ans: मनीष कश्यप का original नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी हैं।

Q 2) मनीष कश्यप की उम्र कितनी हैं ?

Ans: मनीष कश्यप की उम्र 32 साल हैं।( साल 2023 में)।

Q 3) मनीष कश्यप के पिता का नाम क्या हैं ?

Ans: मनीष कश्यप के पिता का उदित कुमार तिवारी हैं।

Q 4) मनीष कश्यप की माता का नाम क्या हैं ?

Ans: मनीष कश्यप माता का नाम श्री मति मधु देवी हैं।

Q 5) मनीष कश्यप नेट वर्थ ?

Ans: हाल ही में पुलिस ने बताया हैं कि मनीष कश्यप के अकाउंट मे 42लाख रुपए हैं। जो की मनीष काश्यप के अनुसार उनकी मेहनत की कमाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *