Neha Singh Rathore Biography 2023 UP में का बा के गाने से फेमस हुई नेहा सिंह राठौर का जीवन परिचय

अगर नहीं पता हैं इस प्रभावशाली महिला नेहा सिंह राठौर के जीवन परिचय (Neha Singh Rathore Biography 2023) के बारे तो जान लें। क्योंकि अपने लोक गायकी से लोगों के दिलो में में जगह बनाने वाली, और देश की आने वाली राजनीति में इनका अहम योगदान हो सकता हैं। इनके गीत के बोल को को भी जरूर सुने कैसे ये महिला अपने गीतों में जनहित मुद्दों को सब के सामने रखती हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, घर, बिजली, राशन, रोजगार जैसे दैनिक जरूरतों को लेकर आम जनता की परेशानियों से संबंधित मुद्दों को अपने गीतों से उठाती रहती। यही कारण हैं की ये लोगों में इतनी लोकप्रिय होती जा रही हैं। आज हम इस लेख नेहा सिंह राठौर जीवन परिचय में इनके बारे ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने की कोशिश करेंगे। ताकि आप समझ सके की कैसे ये महिला आने वाले समय में आने वाले चुनाव में लोगों को और राजनीतिक पार्टियों को प्रभावित कर सकती हैं।

Neha Singh Rathore Biography 2023
Neha Singh Rathore Biography 2023

 

Neha Singh Rathore Biography 2023 में जानिये कौन है नेहा सिंह  राठौर जो UP में का बा के गाने से फेमस हो गयी है  I नेहा सिंह राठौर का जीवन परिचय  I

नेहा सिंह राठौर एक भोजपुरी लोक गायिका हैं। ये लोक गायन के साथ साथ देश के सामाजिक मुद्दों पर भी व्यंगात्मक रूप से गीत गाती रहती हैं, और लोगो को जागृत करती रहती हैं। इनके व्यंगात्माक गीतों में देश की राजनीतिक पार्टियों के नीतियों पर गायन सुनने को मिलते रहते हैं जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। यही कारण हैं की राजनीतिक पार्टियों को ये शायद पसंद नहीं आती हैं। अपने लोक गीतों और सामाजिक मुद्दों पर गा रहे गानों के वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। जनता अपने अपने विचारो के आधार पर इन्हे पसंद और नापसंद करती हैं।

Neha Singh Rathore Biography In Hindi 2023

नेहा सिंह राठौर का जन्म 1997 में बिहार के कैमूर जिले के जलदाहा गांव में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम रमेश सिंह हैं और ये कानपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। इनकी माता का नाम चंपा देवी हैं और ये गृहणी हैं। नेहा सिंह राठौर ने कानपुर विश्वविद्यालय से अपनी ग्रेजुएशन B.Sc की पढ़ाई पूरी की हैं। इन्हे बचपन से गाने का सौख रहा हैं। इनके गाने भोजपुरी भाषा में रहते हैं। नेहा बताती हैं की बचपन में शादी समारोह में अपनी मां के साथ जाया करती थी। जहाँ से इनकी रुचि गाने की ओर बढ़ी और कुछ गाने बचपन से ही इन्हे मुंह जुबानी याद हो गए थे। हालाकी इनके परिवार वालो को शुरू से ही इनका इतने खुलकर सामाजिक रूप से  गाना पसंद नही रहा हैं।

इनके माता जी और पिताजी चाहते थे की नेहा अपनी पढ़ाई पूरी कर के एक शिक्षक बने ओर किसी सरकारी नौकरी करने वाले लड़के से शादी कर के शांति पूर्ण जीवन व्यतीत करें। लेकिन इन्हे साधारण तरीके से नहीं बल्कि समाज में अपने टैलेंट और बुद्धि से समाज की बुराइयों और कुरीतियों के खिलाफ मुखरता से बोलना सीखा और परिवर्तन और सुधार में विश्वास रखते हुए बहुत ही अच्छा काम कर रही हैं। और हम सब जानते हैं की जब आप कुछ नया कुछ अच्छा कोई बदलाव वाले काम करने के लिए आगे आते हैं तो लोग आपका विरोध करते ही हैं। समय के साथ ये विरोध साथ में बदल जाता हैं और आपके विरोधी ही आपके प्रशंसक बन जाते हैं।

Also read Dhirendra krishna Shashtri (Baba Bageshwar Dham)

नेहा सिंह राठौर के गाने Neha Singh Rathore Famous Song’s

  • यूपी में का बा पार्ट 1

  • बिहार में का बा बिहार में ई बा

  • बालम दूल्हा बनके आना

  • डर के ठोकर खा ले

  • यूपी में का बा पार्ट 2

  • बेकाबू बा बुलडोजर तोहार ए बाबा

  • लाठी के मार नाही चाही रोजगार

  • सासु लड़त जनी हमसे

  • हमके चाही क्लीन पटना चाही हमके ग्रीन

  • बलमुआ गोड़वा लगन

  • दिलवा खोल के मांगा ननदो

    Neha Singh Rathore Bio

Full Name Neha Singh Rathore
DOB  Bihar (Kaimur) 1997
Mothers name Champa Devi
Fathers Name Ramesh Singh
Husband Himanshu Singh
Nationality Indian
Famous song UP me ka ba
Residance now Delhi
First Song  Rojgar Deba ki karba drama
Profession Singer (Bhojpuri lok gayan), Socialist

 

Neha Singh Rathore Mairrage Neha Singh Rathore Husband नेहा सिंह राठौर की शादी किससे हुई है  ?

आइये जानते क्या है नेहा सिंह के पति का नाम , नेहा सिंह राठौर की शादी हो चुकी हैं। इनकी शादी उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर के रहने वाले हिमांशु सिंह से हुई हैं। दोनों एक दूसरे से साहित्य के कारण एक दूसरे से जुड़े हैं। इनके पति भी सौख से कभी कभी कविताएं लिखते है। इनकी शादी जून 2022 में हुई है। इन लोगो की सगाई पहले ही हो चुकी थी।

 

Neha Singh Ratore Controvercy

Neha Singh Rathore Controvercy के बारे बात करे तो, नेहा सिंह राठौर ने हाल ही में UP में का बा गाने का सीजन 2 गया हैं और उन्हें इसी गाने के बाद पुलिस ने नोटिस जारी कर कहा हैं की आपके गाने से सामाजिक वैमनस्यता फैल रही हैं सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा हैं, और कुछ सवालों का जवाब मांगा हैं। अब क्या उनके गाने में ऐसी कोई बात हैं या नहीं ये जानने के लिए आप नेहा सिंह राठौर के youtube channel में जाकर उनका ये गाना सुन सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दूं की जब इन्होंने इस गाने का सीजन 1 गाया था, उस समय भी राजनीतिक पार्टियों के कुछ लोगों के पेट में दर्द होना शुरू हो गया था।

वैसे अभी तक नेहा सिंह राठौर ने उस नोटिस का जवाब नही दिया हैं और आज तक न्यूज चैनल में दिए एक इंटरव्यू k दौरान कहा हैं की कानूनी दांव पेच की जानकारी मेरे पास नहीं हैं और मैं अपने वकील से बात कर के उनसे सुझाव लेकर इसका जवाब दूंगी। अभी मेरे वकील ने जवाब देने से मना किया हैं। बात चाहे जो भी हो पर वर्तमान स्थितियों को देख कर ये साफ जाहिर हो रहा हैं की आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में इस प्रभावशाली महिला का प्रभाव जरूर दिखेगा। क्योंकि इतनी मुखरता से सामाजिक मुद्दों पर बोलने वाली महिला जिसे लोग पसंद कर रहे हो जिनके गानों को लोग पसंद कर रहे हो वो यकीनन देश की राजनीति को प्रभावित करेंगी।

Neha Singh Rathore on social media

नेहा सिंह राठौर सोशल मीडिया में सक्रिय रहती है। उनके यूट्यूब चैनल नेहा सिंह राठौर NSR के नाम से है। यहां इनके सब्सक्राइबर की संख्यां 9.33 लाख हैं। उनका एक और ब्लॉग चैनल है neha singh rathore vlog जहां उनके 6.81k सब्सक्राइबर हैं। यूट्यूब में ये 11 मई 2020 से सक्रिय है। इंस्टाग्राम में इनके फॉलोअर्स कि संख्यां 68.6k हैं।

 

FAQ

 
Q 1) कौन हैं नेहा सिंह राठौर ?

Ans:  नेहा सिंह राठौर एक भोजपुरी लोक गायिका हैं और अपने गीतों की वजह से चर्चा में हैं।

Q 2) क्या नेहा सिंह राठौर की शादी हो गई हैं।

Ans:  हाँ।

Q 3) नेहा सिंह राठौर के पति कौन है ?

Ans:  नेहा सिंह राठौर के पति हिमांशु सिंह है।

Q 4) नेहा सिंह राठौर की उम्र कितनी हैं ?

Ans:  25 साल।

Q 5) नेहा सिंह राठौर कहाँ की रहने वाली हैं ?

Ans:  नेहा सिंह राठौर बिहार के कैमूर जिला की रहने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *