जब मन उदास हो तब क्या करना चाहिए: 10+ Best Upay

आज बात करेंगे जब मन उदास हो तब क्या करना चाहिए I हमारे पुरे दिन में एक बार ऐसा जरुर होता जब हमारा मन बहुत ज्यादा उदास, बहुत ज्यादा निराश महशूस करता हैं I  मानव की ये सामान्य स्थिति हैं लेकिन यह स्थिति कुछ लागों को बहुत परेशान करती हैं I आज उनके लिए ही हम कुछ ऐसे तरीके बताएँगे जो आपको या अगर आपका कोई दोस्त उदास हो जाय तो आप उसे हँसाने के लिए, उसके मन को ठीक करने के लिए क्या कर सकते हैं I

जब मन उदास हो तब क्या करना चाहिए

मन उदास क्यों रहता हैं ..?

उदास हो तब क्या करना चाहिए ? उससे पहले हमें ये पता होना चाहिए की हमारा मन उदास क्यों हैं या मन उदास क्यों रहता हैं ? मन उदास रहने के कई कारण हो सकते हैं I निचे हमने उन कारणों को अलग अलग लिखा है और हमें पता हैं की इनमे से कोई न कोई कारण आपसे जुड़ा हुआ जरुर होगा I इन कारणों को एक बार पढ़िए और अपने आप को इससे relate करके इसके उपाय को जानिये I

मन उदास रहने के कारण

  • किसी से आपने कुछ उम्मीद की हुई हो और वो उम्मीद टूट रही हो I
  • अपने द्वारा लिए गए निर्णय को गलत महसूस करना I
  • अपने परिवार और अपने भविष्य को लेकर आर्थिक रूप से असुरक्षित महसूस कर रहे हो I
  • अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे हो I
  • परिवार की जरूरतों को पूरी नहीं कर पा रहे हों I
  • जिस काम में लगे हुए हो, उसके अच्छे [परिणाम नहीं मिल पा रहे हो, या आपको ऐसा लग रहा हो की इसके सही परिणाम मिलने में काफी देर हो रही हैं I सीधे शब्दों में कहे तो इसे कहते हैं की आप अपना संयम खो रहे हों I
  • किसी काम का पछतावा होना I
  • अपने होने ना होने का मतलब समझ नहीं आ रहा हो I
  • किसी को आपकी वजह से दुःख पहुचा हो I जिस कारण अब आप उदास और दुखी महसूस कर रहे हों I
  • किसी बहुत चाहने वाले की मदद नहीं कर पा रहे हो I
  • अपने करियर और भविष्य को लेकर काम में लगातार असफलताए मिल रही हों I

दोस्तों आगे बढ़ने से पहले मैं आपको एक बात बता दू को यहाँ बतायी जा रही सभी कारन और उसके उपाय को हम scientific terms या words में नहीं बता रहे हैं क्योकि अगर आप इस पोस्ट को पढ़ रहे है तो scientific terms को समझने के लिए नहीं बल्कि इमोशनल और अपनी भावनाओं के प्रति विचलित होने की वजह से पढ़ रहे हैं I उस उदास मन से बाहर आने के लिए पढ़ रहे हैं I

अच्छे लोग दुखी क्यों रहते है कहानी के रूप में समझना ज्यादा आसान हैं न की थ्योरी के रूप में I चलिए अब आगे बढ़ते हुए हम कुछ ऐसे best उपाय के बारे में बताएँगे जो आपको बतायेंगी की कैसे अपने उदास मन को खुश करें ?

जब मन उदास हो तब क्या करना चाहिए

निचे दिए Bullet Points को पढ़िए और जानिये की जब मन उदास हो तब क्या करना चाहिए उसके बाद explanation को समझने की कोशिश करिए की कैसे ये Best उपाय आपके मन को शांत करने उसे स्थिर करने में मदद करेंगे I

ALSO READ

 

 

 Important Points

  • Instagram Reels (Sad वाले) देखना बंद करें I
  • छोटे बच्चे के साथ समय बिताये I
  • मंदिर में अकेले जा कर कुछ देर तक सिर्फ बैठे रहें I
  • Hospital चले जाए और सिर्फ कुछ लोगों को देखे और कुछ देर बाद किसी की भी किसी भी तरह की मदद कर दें I
  • अगर आपके पास पैसे हो तो कुछ पैसे घर से बाहर निकल कर रास्ते में उस इंसान को दे जिसे देख मन भारी होता हो I
  • आस पास army फ़ौज की कोई छावनी हो, तो वहां  जा कर उन फौजियों को सिर्फ देखे और हो सके तो उनसे कुछ बात करें I
  • कोई देश भक्ति मूवी देख ले I
  • अगर Game में interest हो तो बच्चों के साथ खेले अगर नही हो तो भी playground में जाकर लोगों को खेलते देखें I
  • Gym चले जाए I
  • Kuku FM या YouTube पर कुछ समय अकेले बैठ कर भगत सिंह, अब्दुल कलाम, मिल्खा सिंह जैसे  लोगों की जीवनी सुने I

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *