Graduation Kya Hota Hai I NEP Ke Baad graduation kitne saal ka hota hai

Graduation Kya Hota Hai : अगर आप 12th के बाद अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, तो आपको graduation courses after 12th पता होना चाहिए। इस आर्टिकल में हम graduation kya hota hai, graduation meaning in Hindi ग्रेजुएशन को और किन नामों से जानते हैं, ? NEP यानी की New Education Policy 2020 के आने के बाद हमारे study pattern में थोड़ा बहुत बदलाव आया हैं। जिस वजह से बच्चें जानना चाहते हैं की graduation kitne saal ka hota hai. Graduation courses के अलग अलग स्ट्रीम्स की सारी जानकारी इस आर्टिकल में आपको मिल जाएगी।

graduation kya hota hai
graduation kya hota hai

12th Ke Baad Graduation Kya Hota Hai

आइये पहले जानते हैं की graduation kise kahate hain ? graduation meaning in hindi ग्रेजुएशन को हिंदी में स्नातक कहते हैं। इसे और भी कई नामों से जाना जाता हैं। जैसे लोग इसे UG Course यानी की under graduate course कहते हैं। यह विभिन्न क्षेत्रों में एक प्रकार का डिग्री कोर्स होता हैं।

अपनी 12th आर्ट्स, कामर्स या साइंस किसी भी स्ट्रीम से पूरी करने के बाद बच्चें ग्रेजुएशन में एडमिशन लेते हैं और किसी खास सब्जेक्ट में अपनी ग्रेजुएशन अपना स्नातक कंप्लीट करते हैं। हालांकि NEP 2020 के बाद 12th में भी सब्जेक्ट्स को लेकर बाध्यता समाप्त कर दी गई हैं, अब आप अपने मन से किसी भी सब्जेक्ट को रख कर पढ़ सकते हैं। लेकिन फिर भी देश के सभी राज्यों में NEP को पूरी तरह से लागू नहीं किया गया हैं। इसलिए स्थितियां पूरी तरह से अभी नहीं बदली हैं पर जल्द ही इसे सभी राज्यों में देखा जाएगा।

भले ही आपको graduation से संबंधित सारी जानकारी हो लेकिन आपको ग्रेजुएशन से संबंधित अपनी जानकारी को अपडेट करने की आवश्यक्ता हैं। इसलिए हमारा आज का आर्टिकल पूरा अवश्य पढ़ें साथ ही अपने दोस्तों और स्कूल के बच्चों के साथ भी इसे शेयर जरूर करें।

Graduation Kitne Saal Ka Hota Hai

National Education Policy 2020 (NEP 2020) के आने के बाद भारत की शिक्षा पद्धति में बदलाव देखा जाने लगा हैं। NEP 2020 के ड्राफ्ट में तैयार किए एजुकेशन पॉलिसी को धीरे धीरे सभी राज्यों में लागू किया जा रहा हैं। जिस कारण पहले की education pattern और अब के education pattern में difference हैं। इसी वजह से हमने आज के इस साधारण से topic graduation kya hota hai और graduation kitne saal ka hota hai पर आर्टिकल लिखा हैं। क्योंकि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के कारण इसमें भी बच्चों को बदलाव देखने को मिलेगा।

वैसे तो टेक्निकल, मेडिकल और ग्रेजुएशन के सभी क्षेत्रों के बारे बात करे तो सामन्य तौर पर पहले भी ग्रेजुएशन की पढ़ाई तीन से पांच वर्षों की होती थी। लेकिन सामान्य स्नातक यानी की ग्रेजुएशन की पढ़ाई तीन साल की होती थी। पर अब ग्रेजुएशन चार साल का हो चुका हैं।

जी हां बिल्कुल आपके महत्वपूर्ण सवाल graduation kitne saal ka hai का जवाब ये हैं की NEP 2020 के लागू होने के बाद ग्रेजुएशन चार साल का हो चुका हैं। लेकिन रुकिए इसमें आगे भी बहुत सी बाते हैं। अभी जानकारी पूरी नहीं हुई हैं। 

Graduation kitne saal ka hai से जुड़े important points को हम नीचे बुलेट पॉइंट्स में हाईलाइट कर रहे हैं। इसे देखने के बाद आपको graduation kya hota hai graduation kitne saal ka hota hai से जुड़ी 80% जानकारी हो जायगी I

Important Points On Graduation Degree After NEP 2020

National Education Policy 2020 के बाद ग्रेजुएशन का टाइम ड्यूरेशन बढ़ गया हैं। पूर्ण रूप से बात करे तो ग्रेजुएशन अब चार साल का हो चुका हैं। आइए नीचे बुलेट प्वाइंट में देखते हैं:

  • ग्रेजुएशन के चार साल के कोर्स के दौरान आप चाहे तो किसी भी साल तक अपनी पढ़ाई कर के सर्टिफिकेट ले सकते हैं।
  • अगर आप ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने के बाद सिर्फ एक साल में ही पढ़ाई कर के निकलना चाहते हैं। तो निकल सकते हैं। इस पर आपको मात्र एक साल का सर्टिफिकेट मिलेगा।
  • ठीक उसी प्रकार अगर आप दो साल तक पढ़ाई कर के निकलते हैं तो आपको डिप्लोमा सर्टिफिकेट मिलेगा।
  • तीन साल तक पढ़ाई करने के बाद आपको ग्रेजुएशन की डिग्री मिल जाएगी। लेकिन इसमें आपकी किसी प्रकार की vicational training and projects include नहीं रहेगी।
  • वही अगर आप पूरे चार साल का कोर्स करते हैं तो आपको graduation degree के साथ साथ vocational trainings, internship and projects भी करने को मिलेगा। तब जा कर आपकी graduation degree graduation programme के अनुसार कंप्लीट होगी।
  • वैसे आपको बता दे की आप चाहे किसी भी साल तक की पढ़ाई कर के आगे कही भी जॉब या कुछ और करना चाहे तो कर सकते हैं। साथ ही आप कभी भी फिर से अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट करना चाहे तो उसके बाद वाले साल से ही आप पढ़ाई स्टार्ट कर सकेंगे। आपको फिर से शुरुआत करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *